नीमच। नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को प्राचीन श्याम मंदिर, तिलक मार्ग नीमच में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
खाटू श्याम जी की तर्ज पर मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा की गई है, जिससे भक्तिमय वातावरण तैयार हो रहा है। भजन संध्या के लिए चार प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है, जो अपने मधुर भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे।
भजन गायकों में गोरी शरण (इंदौर), कोमल शर्मा (जयपुर), माया चौहान (मंदसौर) एवं अखिलेश ठाकुर शामिल हैं। आयोजकों ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि नववर्ष की इस पावन संध्या पर अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करें एवं भजन संध्या का आनंद लें।