मनासा। बुधवार देर शाम करीब 10 बजे मनासा-बावड़ा मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश पिता जगदीश पाटीदार (उम्र 30 वर्ष) निवासी बावड़ा बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई।

घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस पायलट पंकज मालवीय मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
