BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 5:33 pm
KHABAR : सद्ग्रंथ एवं कलश शोभायात्रा के माध्यम से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, मंच से देव शक्तियों का आह्वान एवं कलश पूजन, पढे़ अबरार पठान की खबर  

Share On:-

कसरावद। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के देव ग्राम साडली में नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में भव्य कलशयात्रा के माध्यम से तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सत्संग महोत्व का दिव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। सर्वप्रथम व्यास मंच से देव शक्तियों का आह्वान एवं कलश पूजन हुआ। तत्पश्चात प्रवचन पांडाल से कलशयात्रा का शुभारंभ हुआ। 


यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे वाले चल रहे थे। उसके पीछे शक्ति कलश को लिए मिनी वाहन चल रहा था। गांव की गलियों में जगह जगह माताओं-बहनों ने मुख्य कलश का पूजन-अर्चन किया। शक्ति कलश के पीछे कलशधारी बहने यात्रा में चलते हुए अपने सौभाग्य को सराह रही थीं। उनके पीछे पीले ध्वज हाथ में लेकर सनातन संस्कृति का उद्घोष करती देव कन्याएं चल रही थीं। देव कन्याओं के पीछे गीता, रामायण आदि सद्ग्रंथों को सिर पर धारण कर दंपति चल रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE