BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 6:21 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में स्थानीय आईपीएस मेमोरियल की पहल- दारू से नहीं दूध से करें 2026 का स्वागत, आम जनता को बताए नशे के दुष्परिणाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। स्थानीय आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को शहर मे नशा मुक्ति एवं युवा वर्ग को जागृत करने के उद्देश्य से एक नई शुरुआत की गयी। जानकारी देते हुए अधिवक्ता एवं संस्थान की कार्यक्रम संचालिका भारती गहलोत ने बताया कि संस्थान द्वारा 31 दिसम्बर की शाम को संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी के नेतृत्व मे कलेक्ट्रट चौराहे पर दारू से नहीं दूध से करें 2026 का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन टेंट एवं दूध की कढ़ाई लगाकर आयोजित कर आम जनता को दूध पिलाया गया।  मुख्य अतिथि उद्योगपति हरीश इनाणी ने कहा कि आई.पी.एस मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा शहर मे ये अच्छी शुरुआत की गयी है निश्चित रूप से इससे शहर के युवा वर्ग तथा आम जनता के मन मे अच्छा सन्देश गया है। संस्थान को आगे भी निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए। संस्थापक विजय मलकानी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वैसे तो हमारा नव वर्ष चेत्र प्रतिप्रदा से प्रारम्भ होता है, परन्तु केलैंडर वर्ष 1 जनवरी से शुरु होता है।  साल के अंतिम दिन हमें यह कार्यक्रम 31 दिसम्बर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को जागरूक करना है।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. योगेश व्यास ने की। विशिष्ट अतिथियों मे कवि अब्दुल जब्बार, कवि नंद किशोर निर्जर, महेंद्र जोशी, नन्द किशोर पारीक, निर्भय शंकर जोशी, संरक्षक फूलवंत सिंह सलूजा, परशुराम रामायण मण्डल के हरिओम मौड, जनार्दन मौड, सरस डेयरी उद्योग से अर्चना व्यास, शिक्षाविद दशोरा एवं पदमा दशोरा, पी. पी. सिंह, भगवती प्रसाद पोरवाल, प्रदीप गौड़, धर्मनारायण भारद्वाज, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जिलाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, हिंदुस्तान जिंक से ऋषि कुमार, रामू पाण्डेय, आई.पी.एस. गणों मे संस्थापक विजय मलकानी, राजेंद्र गग्गड, ओम पुनर, परविंदर कौर, अधिवक्ता भारती गहलोत, व्याख्याता कल्पना गहलोत इत्यादि शहर के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारती गहलोत ने किया। सभी का आभार संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE