BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 6:44 pm
KHABAR : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम, श्री महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन कर नए साल की शुरुआत की, मंदिर समिति ने किया सम्मानित, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम नए साल पर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचीं। जहां विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। नए साल के पहले दिन भगवान महाकाल के दर्शन कर सुख समृद्धि और मंगल कामना की प्रार्थना की। वहीं मंदिर समिति ने महिला क्रिकेट टीम को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


नए साल के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर, खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, दतिया के पीतांबरा पीठ समेत मंदिरों में भीड़ देखने को मिली। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी महाकाल की शरण में पहुंचीं।


बाबा महाकालेश्वर की भस्म आरती के दौरान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी समेत टीम के अन्य सदस्यों ने दर्शन-पूजन किए। महिला क्रिकेटरों ने देश और टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सभी भक्ति में लीन दिखाई दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE