BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 10:15 am
KHABAR : कपड़ा व्यापारी संघ का गठन, अरविंद मालू अध्यक्ष व संपत चौहरा बने कोषाध्यक्ष, अमावस्या पर बंद रहेगा कपड़ा बाजार, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर में पहली बार नवीन वर्ष 2026 के अवसर पर कपड़ा व्यापारी संघ का गठन किया गया। इस संबंध में आयोजित बैठक में वर्ष भर की 12 अमावस्याओं में से त्योहारों की दो अमावस्याओं को छोड़कर शेष सभी अमावस्याओं पर कपड़ा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मृत्यु-शोक के समय आवश्यक कपड़े उपलब्ध कराने का भी सर्वसम्मति से निर्णय किया गया।

कल्याणनाथ आश्रम स्थित गणेश सोनी के फार्म हाउस पर आयोजित बैठक में कपड़ा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अरविंद मालू को अध्यक्ष, अनिल कुमार जैन को उपाध्यक्ष, सिद्दिक निलगर को सचिव तथा संपत चौहरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा करीब 30 कपड़ा व्यापारियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

बैठक में सत्यनारायण मालू, ईश्वर सिंह पंवार, संजय बंब, दिलीप सोनी, जाकिर मंसूरी, इरफान रंगरेज, आरिफ शाह, अयूब रंगरेज, सुनील बैरागी, अजय बैरागी, मुकेश सोजंदिया, चेतन योगी, शरीफ टेलर, योगेश पाटीदार, कुंदन कहार, टीपू रंगरेज, तनवीर निलगर, शुभम, जाफर मंसूरी, राहुल पाटीदार, हरिपाल सहित अन्य कपड़ा व्यापारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE