BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 10:43 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से अपने गांव लौट रहा था पप्पू, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़, आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच-सिंगोली मार्ग पर गुरुवार रात एक सड़क हादसे में मालखेड़ा निवासी 23 वर्षीय पप्पू मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पप्पू नीमच से अपने गांव लौट रहा था, तभी उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद युवक ने साहस दिखाया और मदद की आस में अस्पताल पहुंचने का प्रयास किया। घायल अवस्था में ही वह करीब 200 मीटर तक बाइक चलाकर आगे बढ़ा, लेकिन अधिक खून बहने के कारण मनासा नाके के पास उसकी ताकत जवाब दे गई और वह बाइक सहित सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा।

राहगीरों ने दिखाई तत्परता-
उसी दौरान वहां से गुजर रहे उसके गांव के कुछ लोगों ने युवक को सड़क पर बेसुध पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल पप्पू को नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया। लोगों की तत्परता से समय रहते युवक को चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

अस्पताल में उपचार जारी-
फिलहाल पप्पू मेघवाल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर में गहरी चोट आई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना किसी वाहन की टक्कर से हुई या बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE