BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 11:33 am
BIG NEWS : गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर भयानक सड़क हादसा, महाकाल के दर्शन कर बस से लौट रहे थे यात्री, तभी बीच रास्ते में अचानक फट गया टायर, फिर पलटी बस तो मच गई चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एबुलेंस, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

गरोठ। गरोठ-उज्जैन फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। शामगढ़ के समीप ढाबला के पास ओंकारेश्वर और महाकाल के दर्शन कर हरियाणा के सोनीपत (पानीपत) लौट रही एक यात्री बस का टायर अचानक फट गया। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा रात करीब 3.30 से 4 बजे के बीच होना बताया जा रहा है। बस में लगभग 80 से अधिक यात्री सवार थे।

दुर्घटना में 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल एंबुलेंस, फोरलेन स्टाफ एवं अस्पताल कर्मचारियों को सूचित किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल शामगढ़ लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कुल 43 यात्री घायल हुए, जिनमें से दो यात्रियों को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। शेष यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिनका प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल में किया गया।

घायलों के उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर नायब तहसीलदार भीम सिंह, शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी की उपस्थिति में यात्रियों को वैकल्पिक बस से सुरक्षित रूप से सोनीपत (पानीपत) के लिए रवाना किया गया। प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा जनहानि टल गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE