जुझारनगर। छतरपुर के जुझार नगर थाना अंतर्गत खुडेरी गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई।
हमलावरों ने कुल्हाड़ी और फरसा का इस्तेमाल किया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जुझारनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।