नीमच। शिया दाऊदी बोहरा समाज द्वारा हज़रत अली अलैहिस्सलाम मुश्किल कुशा की विलादत का जश्न नीमच में पूरे जोश, अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। मुबारका कॉम्प्लेक्स, सैफी मोहल्ला रोशनी, उल्लास और खुशियों से जगमगा उठा। जैसे ही आसमान में आतिशबाजी हुई, पूरा इलाका “या अली” के नारों से गूंज उठा। इस खास मौके पर इज़ी बैंड की धमाकेदार धुनों ने समां बांध दिया। आमिल साहब जनाब मुर्तज़ा भाई साहब ने मौला अली अलैहिस्सलाम की विलादत की खुशी में केक काटकर सभी को मुबारकबाद दी। हिजरी कैलेंडर के अनुसार 13, 14 और 15 रजब को दाऊदी बोहरा समाज द्वारा मजलिस, नियाज़ और विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआएं की गईं। साथ ही समाजजनों ने 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में अंजूमन-ए-हुसामी के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, पुरुष और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। बच्चों को चॉकलेट वितरित कर खुशियां बांटी गईं। पूरा माहौल अकीदत, एकता और उत्साह से सराबोर नजर आया। नीमच में मौला अली की विलादत का यह जश्न सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और खुशियों का शानदार संदेश देकर यादगार बन गया।