सरवानिया महाराज। शहर में आगामी 18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर भगवा ध्वज तले सर्व हिंदू समाज संगठनों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
शनिवार प्रातः 11 बजे शहर के बीचोबीच स्थित श्री रावला हनुमान मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा सदर बाजार होते हुए नीमच-सिंगोली रोड स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान पहुंची, जहां विधिवत पूजन-अर्चन कर ध्वज स्थापना की गई।
इसके पश्चात आयोजन की भव्यता को देखते हुए बस स्टैंड स्थित सतोगिया सदन में हिंदू सम्मेलन कार्यालय का विधिवत श्रीगणेश किया गया। आयोजन से जुड़े संगठनों द्वारा सम्पूर्ण शहर के हिंदू समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजकों ने बताया कि 18 जनवरी को शहर विशाल हिंदू सम्मेलन का साक्षी बनेगा और यहां से उठी धर्म की नाद प्रदेश सहित पूरे देश में गूंजेगी। आयोजन समिति ने सभी हिंदू समाजजनों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।