भगवानपुरा। नगर में स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ग्राम भग्यापुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक कार्यक्रम अधिकारी एवं महाविद्यालय स्टाफ़ ने बोरी बंधान कर जल संरक्षण का संदेश दिया देते हुए ग्रामीणजनों को जागरूक करने का कार्य किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सेवक चौहान, महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रजनी सोलंकी, डॉ सुवालाल डावर स्वयं सेवकों में निहारिका मोरे, काजल बडोले, रीना डावर, भारत नरगावे, महेश नार्वे, सचिन रावत एवं दयाराम किराडे आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ दिनेश गाठे के द्वारा दी गई।