निंबाहेड़ा/उदयपुर। सय्यद टूर्स & ट्रैवल्स, खांजीपीर उदयपुर के माध्यम से निंबाहेड़ा के 101 जायरीन का ग्रुप 28 दिसंबर 2025 को मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ और 30 दिसंबर को मक्का शरीफ पहुंचकर अपने उमराह के अरकान अदा किए।
सय्यद टूर & ट्रैवल्स के संचालक हाजी सय्यद अमजद अली ने बताया कि यह पहली बार है जब निंबाहेड़ा से इतनी बड़ी संख्या में जायरीन एक साथ उमराह के लिए गए हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में 88 जायरीन गए थे।
संगठन के सय्यद फैजान अली एवं सय्यद जिशान अली ने बताया कि 3 जनवरी 2026 को वाम नगर निंबाहेड़ा की एक बेटी एवं धुन्धड़का, प्रतापगढ़ की दूसरी बेटी का निकाह मक्का शरीफ में सम्पन्न हुआ। निकाह उदयपुर के मुफ्ती अली हुसैन रिजवी साहब ने पढ़ाया और जयरीन के लिए दुआएं की।
इस 20 दिवसीय टूर के दौरान जायरीन को 1 दिन मक्का शरीफ एवं 1 दिन मदीना शरीफ की जियारत कराई जाएगी।
इस ग्रुप में निंबाहेड़ा और आसपास के कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे, जिनमें हाजी ख्वाजा हुसैन, हाजी अख्तर पटेल, मतलूब अजमेरी, मोहम्मद इकबाल छिपा, शमसू कमर पार्षद, अब्दुल कलाम एडवोकेट, अब्दुल रज्जाक भाई, सय्यद शौकत अली, मोहम्मद हनीफ मंसूरी सहित कई अन्य शामिल थे।
इस टूर में 11 वर्षीय अफ़जा पटेल और 6 वर्षीय हरीम क़शिफा ने भी अपना उमराह मुकम्मल किया। वहीं, 90 वर्षीय बशीर मोहम्मद, ग्रुप के सबसे बुजुर्ग सदस्य, ने भी उमराह पूरा किया।
सय्यद टूर्स के अधिकारियों ने कहा कि जायरीन के लिए सभी व्यवस्थाएं और सुविधा सुनिश्चित की गई हैं ताकि उनका यात्रा अनुभव सुरक्षित और सुविधाजनक रहे।