BREAKING NEWS
KHABAR : रेल यात्री ध्यान दें, भुसावल में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में राहुल-प्रियंका के समर्थन में.. <<     शहडोल पुलिस का चंद घंटों में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं.. <<     KHABAR : 100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर रामपुरा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्रधानमंत्री के पुतला दहन पर.. <<     उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा.. <<     KHABAR : एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नत हुए राकेश.. <<     KHABAR : सतना में नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा.. <<     खरगोन के कसरावद में अज्ञात वाहन की टक्कर से.. <<     दतिया उपचुनाव के बीच BSP को सबसे बड़ा राजनैतिक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका,.. <<     उज्जैन के टावर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग,.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा.. <<     BIG NEWS : महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड.. <<     शिवपुरी में नवविवाहिता का ससुराल पर.. <<     शिवपुरी जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2026, 12:07 pm
NEWS : निंबाहेड़ा में सावित्री बाई फुले जयंती पर निकली शोभायात्रा, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा फूलमाली समाज चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मां सावित्रीबाई नारी जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर नगर में भव्य और अनुशासित शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

शोभायात्रा श्री सांवलियाजी गौशाला से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों- जावद दरवाजा, पीपल चौक, शिव कॉलोनी, ढाबेश्वर महादेव, दशहरा मैदान से होते हुए अंबिका माता मंदिर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। मार्ग में नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख सहभागिता-
पीपल चौक पर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा ने माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणा, कांग्रेस ओबीसी विभाग नगर अध्यक्ष मुकेश माली, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

फूलमाली समाज और नारी जागृति मंच की सहभागिता-
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन, महिलाओं और समाज के गणमान्यजनों ने हिस्सा लिया। प्रमुख नामों में रमेश चंद्र माली, देवीलाल माली, सोहन माली, राजू माली, कन्हैयालाल माली, सुरेश माली, अर्जुन माली, बबलू माली, दिलीप माली, प्रकाश माली आदि शामिल थे।

शोभायात्रा का उद्देश्य माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा, समानता और सामाजिक जागरूकता का संदेश समाज में फैलाना था। यह आयोजन एक प्रेरणादायी और समाजोपयोगी पहल के रूप में संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE