नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के माध्यम से सत्र का तीसरा नेत्रदान संपन्न हुआ। स्वर्गीय सनत कुमार मोगरा की धर्मपत्नी मंजुला मोगरा के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र अमित जैन की सहमति से गोमाबाई नेत्रालय के चिकित्सक डॉ. केएल मालू एवं डॉ. केएस नागदा द्वारा नेत्र उत्सर्ग किया गया।
इस अवसर पर नेत्रदान जैसे महादान के लिए भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने मोगरा परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य बताया।
नेत्रदान की इस प्रक्रिया में भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के सचिव मनीष गर्ग, प्रमोद मालू, राजेश परवाल, संजय अग्रवाल, लव खंडेलवाल तथा रोटरी क्लब डायमंड के आशीष गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।