उज्जैन। चाइना डोर के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में महाकाल थाना पुलिस ने अवैध चाइना डोर बेचने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी गगन बादल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले पुलिस ने शहर की बड़ी दुकानों और पतंगदृडोर बेचने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की थी। इसके बाद गोदामों पर भी कार्रवाई की गई। जब वहां सख्ती बढ़ी तो सूचना मिली कि कुछ लोग गलीदृमोहल्लों में घूमकर चोरी-छिपे चाइना डोर बेच रहे हैं।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर महाकाल क्षेत्र के बेगम बाग़ इलाके में ब्रिज के नीचे आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी का नाम सैफ बताया गया है, जो सादा कपड़ों में गली-मोहल्लों में घूमकर फोन पर ऑर्डर लेता था और 1दृ2 घंटे में डिलीवरी कर देता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से चाइना डोर के 25 गट्टे जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपी के साथ मौजूद दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया, जबकि जिस व्यक्ति से यह चाइना डोर लाई जा रही थी, उसे भी मुख्य आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरोह के मुखिया की गिरफ्तारी के बाद और बड़ी जब्ती की संभावना है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।