छतरपुर। बागेश्वर महाराज ने 4 जनवरी को बागेश्वर धाम पर द्वितीय हनुमान चालीसा हवन का आयोजन किया। यह हवन घर पर बाधा, नकारात्मक ऊर्जा, कर्ज, गंदे स्वप्न और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए पंचमुखी हनुमान स्तोत्रम के साथ ऑनलाइन किया गया।
इस हनुमान पंचमुखी स्तोत्रम हवन में ऑनलाइन माध्यम से 2 लाख 67 हजार भक्त बागेश्वर महाराज के ऑफिशियल यूट्यूब चौनल के माध्यम से जुड़े। बागेश्वर धाम पर लगभग 40 हजार भक्तों ने हनुमान चालीसा की 40 चौपाइयों पर हवन कुंड में आहुतियां डालीं और बागेश्वर बालाजी से घर में सुख, शांति, समृद्धि सहित कर्ज मुक्ति और उन्नति की कामना के लिया आहुतियां डाली गई,प्रथम हवन घरों में सकारात्मकता लाने के लिए किया गया था और इस द्वितीय हवन में सभी वर्ग के लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से शामिल हुए, जिसमें बच्चे से लेकर वृद्ध सहित महिला-पुरुष शामिल थे। अगला तृतीय हनुमान चालीसा हवन 12 फरवरी को बागेश्वर धाम पर ही आयोजित होगा, जो संन्यासी बाबा की साधना के साधकों के लिए आयोजित किया जाएगा।