देवास। देवास विधायक गायत्री राजे पंवार नगर निगम कार्यालय पहुंचीं, जहां निगमायुक्त, सभापति एवं पार्षदों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर की शुद्ध पेयजल व्यवस्था और नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की गई।
विधायक ने बताया कि बैठक में क्षेत्रीय पार्षदों की समस्याओं, पानी की जांच, टंकियों की समय-समय पर सफाई, सिवरेज के पास से गुजर रही जल लाइनों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर समाधान के निर्देश दिए गए।
सभापति ने कहा कि टंकियों की सफाई के बाद उन पर तिथि अंकित की जाएगी, ताकि निगरानी आसान हो सके। शीतकालीन अवकाश में स्कूलों की टंकियों की सफाई, होटल व भोजनालयों में शुद्ध पानी की व्यवस्था तथा शहर में लगे प्याऊ की नियमित मॉनिटरिंग पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।