रतलाम। कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्य प्रदेश शासन चैतन्य काश्यप के निर्देशानुसार शहर में स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल व्यवस्था हेतु पेयजल की जांच एवं पाइपलाइन मरम्मत हेतु नगर निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। आज जिले के चांदनी चौक चौमूकी पुल एवं फ्रीगंज की नालियों की सफाई नगर निगम के अमले द्वारा की गई। कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना द्वारा सफाई कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गये।