रतलाम। नगर पालिका निगम प्रभारी अधिकारी (उद्यान) ने बताया कि वर्तमान में शीतलहर एवं ठंड के प्रकोप से बचने हेतु नगरीय क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर आम जनमानस के लिए अलाव की व्यवस्था किये जाने हेतु कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है।
नगरीय क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर आम जनमानस के लिए अलाव की व्यवस्था प्रतिदिन के लिए नारायण हेडमाली, मनीष हेडमाली, लोकेन्द्र हेडमाली, बीरेन्द्र हेडमाली एवं अन्य अधीनस्थ माली की ड्युटी लगाई है। अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था मानस भवन में मनोहर हेडमाली द्वारा की जाएगी।