देवास। प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर बनकर सफलता की नई गाथा लिखें। प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ और सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर प्रदेश के नागरिक आत्म निर्भर हो रहे है। इन्हीं में से एक है भारत परमार पिता लक्ष्मण परमार जिन्हें संत रविदास स्वरोजगार योजना का लाभ मिला है। योजना का लाभ लेकर वर्तमान में भारत परमार के द्वारा किराना दुकान व्यवसाय स्थापित कर संचालन किया जा रहा हैं।
हितग्राही भारत परमार ने बताया कि संत रविदास स्वरोजगार योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने जिला अंत्यावसायी विभाग में संपर्क कर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किराना दुकान व्यवसाय के लिए आवेदन किया। विभाग द्वारा आवेदन संबंधित बैंक शाखा को प्रेषित किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया देवास द्वारा ऋण स्वीकृति के पश्चात रूपये 02 लाख 66 हजार रूपये की राशि वितरित की गई। वर्तमान में भारत परमार के द्वारा किराना दुकान व्यवसाय स्थापित कर संचालन किया जा रहा हैं, जिससे इन्हें प्रतिमाह लगभग 10 हजार रूपये की बचत हो जाती हैं तथा बैंक की किश्त भी प्रतिमाह अदायगी की जा रही हैं। विभाग द्वारा शासन के नियमानुसार ब्याज सब्सिडी की राशि भी स्वीकृत की गई हैं। योजना के संचालन के लिए भारत परमार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।