झाबुआ। मध्यप्रदेश शासन की रोजगारन्मुखी नीति के अंतर्गत बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए युवा-संगम रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले का आयोजन 7 जनवरी 2026 बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ में किया जा रहा है। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, प्राचार्य आईटीआई, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्यो ग केन्द्र तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित औद्यो गिक कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयन कर युवक/युवतियों को रोजगार/अप्रेन्टिसशिप के अवसर प्रदान करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजनान्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित पात्रता अनुसार ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग हेतु चयन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो एवं शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं फोटोकॉपी, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, समग्र आईडी के साथ युवा संगम मेले में भाग ले सकते हैं।