BREAKING NEWS
REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<     KHABAR : बीमार पत्नी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय.. <<     KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की.. <<     REPORT : अपर संचालक बलवंत वर्मा ने किया.. <<     KHABAR : मनासा के उषा गंज स्थित श्रीराम मंदिर.. <<     KHABAR : नवोदय की उड़ान में गैलेक्सी लिटिल स्टार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ, धन.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2026, 7:18 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना से राधाबाई को मिली सहायता, 02 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की प्रदान, पढ़े खबर  

Share On:-

देवास। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना कल्याणी महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से कल्याणी महिलाओं के पुनर्विवाह के लिए 02 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इन्हीं हितग्राहियों में कल्याणी राधा बाई पति तूफान हैं, जिनके लिए शासन की मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना वरदान साबित हुई। उन्हें योजना अंतर्गत शासन द्वारा 02 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। योजना की लाभ राशि से दम्पति ने न केवल अपना जीवन यापन का स्त‍र सुधारा अपितु समाज में व्याप्त कुरीति महिला पुनर्विवाह निषेध प्रथा का खंडन करते हुये विवाह किया तथा वे समाज के सामने एक मिसाल बनकर पेश हुए। समाज में व्याप्त इस कुरीति को मिटाने के लिये ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना ऐसे महिला-पुरूषों को पुनर्विवाह हेतु प्रोत्साहित करने के लिये 02 लाख रूपये की प्रोत्साहन सहायता राशि दी। उनके सुखी एवं मंगलमय जीवन के लिये प्रदान की जाती है।

दम्पति ने एक तरफ तो पुनर्विवाह करते हुये मिसाल पेश की। वहीं दूसरी तरफ शासन योजना के लाभ हेतु सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण को आवेदन प्रस्तुत किया। जिसका नियमानुसार परीक्षण उपरांत 02 लाख की कल्याणी विवाह राशि प्रदान की गई। दंपति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुनर्विवाह से एक तरफ तो दोनों का जीवन संवर गया। उक्त राशि दम्प्ती को आर्थिक रूप से बहुत मदद प्राप्त हुई है एवं अपने बच्चों के पालन-पोषण में भी मददगार साबित हुई है। अपितु यह कहना अनुचित नहीं होगा कि यह योजना उनके लिये वरदान साबित हुई। मुख्यमंत्री कल्याण विवाह सहायता के लिये हितग्राही एवं उनके परिजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से आभार व्यक्त कर रहे हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE