BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2026, 11:33 am
BIG NEWS : महाकाल की नगरी में भयानक सड़क हादसा, जब उज्जैन दर्शन करने आ रहे तेलंगाना के श्रद्धालुओं की गाड़ी घुसी ट्राले में तो मची अफरा तफरी, फिर जैसे ही सूचना मिलते दौड़े सरकारी वाहन, कोहरे ने ली दो की जान, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर 

Share On:-

उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ आज सुबह एक ह्रदय विदारक हादसा हो गया। तेलंगाना से आ रही एक तूफान गाड़ी नागझिरी थाना क्षेत्र के चंदेश्वरी गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह के घने कोहरे के कारण हुआ। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने की वजह से ड्राइवर सड़क पर खड़े ट्राले को देख नहीं पाया और गाड़ी सीधे ट्राले में जा घुसी। इस भीषण भिड़ंत में ड्राइवर और उसके बगल में बैठे एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे, जो तेलंगाना से उज्जैन और फिर यहां से अयोध्या दर्शन के लिए जाने वाले थे। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। अन्य चार घायलों का उपचार उज्जैन के जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE