मनासा। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मनासा-रामपुरा रोड स्थित नया भाटखेड़ी बायपास पर कार और बाइक की आपसी भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक उमेश (20) पुत्र देवीलाल किर निवासी रावतपुरा हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने घायल युवक को मनासा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

हादसे के बाद कार को थाने में सुरक्षित खड़ा कराया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
