सिंगोली। जिले के सिंगोली तहसील क्षेत्र के ग्राम थड़ोद में ग्रामीण पिछले 10 दिनों से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो इंदौर जैसी घटना घटित होने की संभावना है।
सोमवार शाम पूर्व सरपंच कैलाश धाकड़ ने बताया कि पंचायत द्वारा नल योजना के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वह दूषित है। उन्होंने पंचायत सचिव को भी इस बाबत अवगत कराया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर इस समस्या का वीडियो वायरल किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नलों से गंदा पानी निकल रहा है। साथ ही, उन्होंने यह वीडियो नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को भेजकर समस्या का तत्काल समाधान करने का अनुरोध किया है।