BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2026, 3:55 pm
BIG NEWS : घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से ठिठुरा नीमच, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, कलेक्टर ने स्कूलों में घोषित किया दो दिन का अवकाश, 8 डिग्री तक पहुंचा रात का पारा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से नीमच, जावद और मनासा क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।

भीषण शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत मंगलवार को भी स्कूल बंद रहे।

घने कोहरे और ठंड का असर आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे हैं।

शहर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा- 
कड़ाके की ठंड के चलते सुबह के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। खेल मैदानों में भी खिलाड़ी नजर नहीं आ रहे हैं। ठंड का प्रभाव व्यापार, कृषि गतिविधियों और दैनिक कार्यों पर भी पड़ा है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE