चित्तौड़गढ़। विवेक वैष्णव पत्रकार व गगन वैष्णव की माताजी, रमेश वैष्णव की भाभीजी एंव निलेश, मयंक की बड़ी मम्मी व क्षितिज, आदित्य की दादीजी श्रीमती भगवती देवी पत्नी गिरधारीलाल वैष्णव का आकस्मिक निधन मंगलवार 6 जनवरी को हो गया। शहर मोक्षधाम में उनकी पार्थिव देह की अंत्येष्टी की गई।
दिवंगत भगवती देवी की अंतिम यात्रा निवास स्थान कुम्भा नगर, चित्तौड़गढ़ से शहर मोक्षधाम,चित्तोड़गड़ पहुंची, जहां उनकी अंत्येष्टी की गई। बड़ीसंख्या में समाजजनों, गणमान्यजनों, ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।