BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2026, 7:12 pm
KHABAR : यूको बैंक का 84 वां स्थापना दिवस, आकर्षक विद्युत रोशनी, फूलों गुब्बारों से सजा भवन, काटा केक, मिठाई खिलाकर प्रबंधक मित्तल ने दी ग्राहकों को बधाई, बढ़ते 20 हजार से अधिक ग्राहक केवल चार बैंकर्स के भरोसे, ग्राहकों की मांग- बढ़े स्टाफ संख्या, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। मंगलवार 6 जनवरी 2026 को यूकों बैंक का 84 वां स्थापना दिवस शहर की यूकों बैंक शाखा बस स्टैंड पर बैंक के ग्राहकों की उपस्थिति में दोपहर 3:00 बजे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। 
यूको बैंक ग्राहक पुष्कर सुतार के छह वर्षीय पुत्र  रोहित सुतार के हाथों शाखा प्रबंधक विमल कुमार मित्तल ने केक कटवाकर बैंक का 84 वां स्थापना दिवस मनाते हुए सभी को बधाई शुभकामनाए दी। 
इस अवसर पर यूको बैंक शाखा को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया तथा बैंक शाखा पर आकर्षक विद्युत रोशनी की गई। बैंक के वरिष्ठ एवं नियमित ग्राहकों के साथ साथ गणमान्य नागरिकों को केक मिठाई खिलाकर बैंक स्थापना की बधाई दी। इस दौरान सहायक प्रबंधक हेमंत मीणा, नैनी जैन केशियर, बैंक कर्मचारी बसंतीलाल बोडाना सहित गणमान्यजन व ग्राहक बंधु उपस्थित थे। 

1943 में स्थापित यूको बैंक अब हो गई 84 साल की-
देश की आजादी से पहले और भारत छोड़ो आंदोलन के समय 6 जनवरी 1943 को संस्थापक सदस्य घनश्यामदास बिड़ला के सानिध्य में दी यूनाइटेड कमर्शियल बैंक लिमिटेड की स्थापना हुई थी जिसका प्रधान कार्यालय कोलकाता सारणी में खूला । दिनांक 19 जुलाई 1969 को बैंक राष्ट्रीयकृत घोषित हुई। साल 1985 में संसद अधिकार के साथ दि यूनाइटेड कमर्शियल बैंक लिमिटेड को नाम बदलकर यूको बैंक कर दिया गया तभी से लगाकर अभी तक यह यूको बैंक के नाम से जानी जाने लगी। देश में करीब 3300 से अधिक शाखाएं संचालित है। सितंबर 2025  की गणना के मुताबिक बैंक में 21 हजार 266  कर्मचारी कार्यरत हैं। तथा 9885 बिजनेस पांइट व 24 से अधिक एटीएम संचालित है। 

शहर की पहली राष्ट्रीय बैंक हो गई 46 साल की-
सरवानिया महाराज में भारत सरकार के अंडर टेंकिग वाली अभी तक की इस पहली और आखिरी यूको बैंक की स्थापना करीब 46 साल पहले सदर बाजार में जैन स्थानक के सामने स्थित भवन में वर्ष 1979 में हुई थी , तभी से यह वाणिज्यिक और ऋण सेवा उपलब्ध कराने वाली यूको बैंक सतत् सक्रिय रुप से कार्य करते हुए कृषि, व्यापार , उद्योग, सामाजिक कल्याण और बेहतर तालमेल के साथ साथ नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करते हुए बेहतर गुणवत्ता के साथ काम कर रही है। शाखा प्रबंधक विमल कुमार मित्तल ने बताया कि बैंक ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार बेहतरीन गुणवत्ता के साथ काम कर रहे है। आने वाले नवीन आन लाइन परिर्वतन और डिजिटल सेवाओं के साथ नवीनतम उत्तम तकनीकों का उपयोग कर निरंतर ग्राहकों की सेवा में लगे हैं।आज हमारी बैंक की 84 वी वर्षगांठ है सरवानिया में लगभग बैंक शाखा 46 साल से कार्यरत हैं। अभी हम चार कर्मचारी पदस्थ हैं और बीस हजार से अधिक ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं मिल रही है। 

बीस हजार से अधिक ग्राहक और केवल चार कर्मचारी-
सरवानिया महाराज की भारत सरकार अंडर टेकिंग यूको बैंक में करीब बीस हजार से ज्यादा ग्राहक संख्या तो है लेकिन इन बीस हजार ग्राहकों की सेवा में केवल चार बैंकिंग स्टाफ है जिनमें शाखा प्रबंधक विमल कुमार मित्तल, सहायक प्रबंधक हेमंत कुमार मीणा , नैनी जैन केशियर तथा  बसंतीलाल बोडाना। ग्राहकों की संख्या का बैंक पर दबाव होने के बावजूद बैंक का बीस हजार ग्राहकों का आंकड़ा केवल चार कर्मचारियों के भरोसे। यह स्थिति ठीक नहीं है रिजनल मेनेजर से यंहा का बैंकिंग ग्राहक स्टाफ बढ़ाने की मांग करता है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मुकेश भट्ट , घनश्याम परमार , अजीत शांतिलाल जैन, कृष्ण गोपाल मालू , पार्षद विक्रम धनगर , धर्मेंद्र पाटीदार, अखिल मंसुरी, शिवम् पुरोहित , कैलाश सुतार, विजय पाल , पूनमचंद भोई , बबलू माली फस्ट न्यूज सहित अन्य ग्राहक गणमान्यजन उपस्थित थे। 

यह बात सही है ग्राहक अधिक और स्टाफ कम-
बैंकों में स्टाफ की नियुक्ति डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस मिनिस्ट्री करती है,बैंक ग्राहकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन कर्मचारी नही है, यह सही बात है कि ग्राहक अधिक है और स्टाफ कम,  इसके लिए प्रधान कार्यालय को अवगत कराया जा रहा है ग्राहक भी रिजनल कार्यालय से पत्र लिखकर कर्मचारी बढ़ाने की मांग करे। शितांशू शेखर,, लीड बैंक मैनेजर नीमच

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE