BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2026, 7:51 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शीतलहर का कहर, भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, कोहरे ने रोका आवागमन, लोग ले रहे अलाव का सहारा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड ने आमजन की परेशानियाँ बढ़ा दी हैं। देर रात से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया, जिससे तड़के करीब 4 बजे से ही कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाकर राहत लेने का प्रयास किया।

क्षेत्र के गांव देवरी खवासा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी यही स्थिति देखने को मिली। ग्रामीण सुबह 5 बजे से दोपहर तक आग के सहारे ठंड से बचते नजर आए।

शीतलहर के साथ घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े, वहीं कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा।

कुल मिलाकर, भीषण ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खासकर सुबह के समय लोग घरों से निकलने से बचते नजर आए। मौसम की मार का असर आमजन के साथ-साथ मजदूर वर्ग और वाहन चालकों पर अधिक दिखाई दिया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE