चित्तौड़गढ़। न्युवोको विस्टास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, भारत की अग्रणी और भरोसेमंद बिल्डिंग मटीरियल कंपनी, ने न्युवोको काँक्रीटो ट्राई शील्ड के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक हाई-परफॉर्मेंस रेडी-मिक्स काँक्रीट है, जिसे संरचनाओं की ड्यूरेबिलिटी और लंबी उम्र बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष रूप से इंजीनियर किया गया है।
न्युवोको काँक्रीटो पोर्टफोलियो का हिस्सा यह नया प्रोडक्ट एक थ्री-इन-वन ड्यूरेबिलिटी सॉल्यूशन है, जिसे देशभर में संरचनाओं को बढ़ते और कठोर पर्यावरणीय प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रोडक्ट विशेष रूप से बोरवेल के पानी और तटीय क्षेत्रों की हवा में मौजूद उच्च क्लोराइड स्तर, शहरी प्रदूषण के कारण होने वाले तीव्र कार्बाेनेशन तथा भारत के कई हिस्सों में पाई जाने वाली सल्फेट-युक्त मिट्टी और भूजल के दुष्प्रभावों से संरचनाओं की रक्षा करता है। ये सभी पर्यावरणीय कारक निर्माण सामग्री के तेजी से क्षरण का कारण बनते हैं और लंबे समय में संरचनाओं की मजबूती व आयु को प्रभावित करते हैं।
इस अवसर पर न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के हेड-मार्केटिंग (इनोवेशन एवं सेल्स एक्सीलेंस) चिराग शाह ने कहा कि “न्युवोको काँक्रीटो ट्राई शील्ड हमारे उस संकल्प को दर्शाता है, जिसके तहत हम नवाचार के माध्यम से ग्राहकों के लिए वास्तविक मूल्य सृजित करते हैं। आज जब संरचनाओं का समय से पहले खराब होना एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, तब यह समाधान अपने अनूठे ट्राई शील्ड फॉर्मूलेशन के साथ ड्यूरेबिलिटी बढ़ाने, सर्विस लाइफ लंबी करने और रिपेयर साइकिल को विस्तारित करने में सक्षम है।”