मनासा। ग्राम पड़दा मातारुंडी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन दिनांक 8 जनवरी 2026, गुरुवार से 14 जनवरी 2026, बुधवार तक किया जाएगा। कथा वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पं. हरिओम जी बनेट वाले गुरुजी द्वारा किया जाएगा।
आयोजक गणेश बटवाल एवं केदार धनगर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर 8 जनवरी को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा रावला मंदिर, पड़दा से प्रारंभ होकर कथा स्थल दयासागर बालाजी जोगड़िया माता मंदिर खेल मैदान, मातारुंडी पहुंचेगी।
श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।
दयासागर बालाजी समिति एवं समस्त सनातनी परिवार पड़दा मातारुंडी क्षेत्र द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने का सादर आग्रह किया गया है।