BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2026, 4:36 pm
BIG NEWS : मेवाड़ के जंगलों से उठी चेतावनी, अंधविश्वास और भय पर करारा प्रहार करेगी फिल्म ‘सागवान’, देशभर में 16 जनवरी को एक साथ रिलीज होगी समाज को झकझोरने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच/उदयपुर। मेवाड़ अंचल के घने सागवान जंगलों की रहस्यमयी पृष्ठभूमि पर आधारित और अंधविश्वास, भय व इंसानी सोच की गहराइयों को झकझोरने वाली हिंदी फीचर फिल्म ‘सागवान’ आगामी 16 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। यह फिल्म न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि समाज के उस अंधेरे पहलू को उजागर करती है, जहां आस्था डर में बदलकर अमानवीयता को जन्म देती है।

लायन डेन में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता- 
फिल्म के निर्देशक एवं मुख्य अभिनेता हिमांशु सिंह राजावत ने नीमच के लायन डेन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि लगभग ढाई घंटे की यह फिल्म बॉलीवुड स्तर की तकनीक के साथ तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि करीब ढाई दशक बाद ‘सागवान’ पहली ऐसी बड़ी राजस्थानी पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है, जो पूरे देश में एक साथ रिलीज हो रही है। पत्रकार वार्ता में समाजसेवी अशोक अरोरा (गंगानगर) भी उपस्थित रहे।

पूरे परिवार के साथ गर्व से देख सकेंगे दर्शक- 
फिल्म के निर्माता प्रकाश मेनारिया ने बताया कि सांवलिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित यह फिल्म समाज में गहरे तक जड़े अंधविश्वास पर करारा प्रहार करती है। बिना किसी फूहड़ता, अश्लीलता या अनावश्यक हिंसा के, यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक संदेश देती है। ‘सागवान’ को एक पूर्ण पारिवारिक फिल्म बताया जा रहा है, जिसे हर वर्ग का दर्शक पूरे परिवार के साथ गर्व से देख सकता है। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।

मेवाड़ के सागवान जंगलों में फिल्माई गई फिल्म- 
उल्लेखनीय है कि मेवाड़ अंचल के धरियावद क्षेत्र के घने सागवान जंगलों में फिल्माई गई इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के मुख्य किरदार में उदयपुर के पुलिस अधिकारी हिमांशु सिंह राजावत नजर आएंगे। खास बात यह है कि उन्होंने अभिनय के साथ-साथ कहानी, संवाद और निर्देशन की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाई है।

उदयपुर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम- 
फिल्म की रिलीज तिथि की घोषणा के अवसर पर हाल ही में उदयपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेसलर द ग्रेट खली, फिल्म के मुख्य कलाकार हिमांशु सिंह राजावत, धरियावद से भाजपा नेता कन्हैयालाल मीणा, निर्माता प्रकाश मेनारिया और सह-निर्माता अर्जुन पालीवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों का सम्मान भी किया गया।

समाज को जागरूक करेगी ‘सागवान’  
सह-निर्माता अर्जुन पालीवाल के अनुसार यह फिल्म उन सरल और भोले-भाले लोगों की कहानी है, जो शिक्षा और जागरूकता के अभाव में अंधविश्वास के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं। ‘सागवान’ डराने के बजाय समाज को जागरूक करने, सोचने और एक-दूसरे का सहारा बनने का संदेश देती है। फिल्म में हिमांशु सिंह राजावत के साथ सयाजी शिंदे, एहसान खान, मिलिंद गुणाजी और रश्मि मिश्रा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रियल लाइफ अनुभव से निकली रील लाइफ कहानी-
पुलिस सेवा के दौरान देखे गए अनेक मामलों और अनुभवों के निचोड़ से बनी ‘सागवान’ किसी एक घटना पर आधारित नहीं है, बल्कि समाज की उस सच्चाई को सामने लाती है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। निर्माता और सह-निर्माता का कहना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त प्रयास है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र प्राप्त हो चुका है और यह 16 जनवरी से देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE