नीमच। शहर में नगर पालिका कार्यालय के बाहर एक महिला द्वारा हाई वोल्टेज हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने लंबे समय से लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
महिला ने अपने आवेदनों की प्रतियां और नकद राशि सड़क पर फेंकते हुए नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान महिला ने जमीन पर बैठकर जोरदार नारेबाजी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मामले को लेकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।