नीमच। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता हे कि स्वर्गीय अमर सिंह यादव के छोटे भाई व स्वर्गीय मानसिंह यादव के बड़े भाई व स्व. सुरेश एवं बलवंत सिंह (पूर्व पार्षद), भारतसिंह के काकाजी व स्व. नरेंद्र एवं चंदन, कालू, योगेश, भवानी शंकर (बंटी) के बड़े पापा व राकेश कुमार के पूज्य पिताजी एवं विशाल, आकाश, कपिल, लोकेश, सचिन, दर्शन, आदर्श के दादाजी अमृतलाल कदम का स्वर्गवास कल दिनांक 07/01/2026 को हो गया था, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 08/01/2026 को प्रातः 10 बजे उनके निज निवास यादव मोहल्ला नीमच सिटी से निकली जो सर्व समाज मुक्तिधाम नीमच सिटी प्राइवेट बस स्टैंड पर ले जाई गई। अंतिम यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।
