देवरी खवासा। विधानसभा क्षेत्र मनासा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) प्रयोगशालाओं के निर्माण हेतु 59.73 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य का भूमि पूजन आज संपन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक अनिरूद्ध माधव मारू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों में टीना परमेश्वर डडिंग, विद्यालय की प्राचार्य प्रीति शर्मा, शैलेन्द्र राठौर, ग्राम सरपंच खजुरी मंगीलाल, जीवन पाटीदार एवं अंबाराम गुर्जर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक मारू ने विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के निर्माण से विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों की व्यवहारिक समझ विकसित होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।