BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2026, 6:57 pm
KHABAR : हैदराबाद में अखिल भारतीय सीमेंट वर्कर्स फेडरेशन की 223वीं राष्ट्रीय बैठक संपन्न, सीमेंट श्रमिकों के वेतन और रिटायरमेंट में बदलाव पर जोर, मजदूर विरोधी कानूनों का फेडरेशन ने किया कड़ा विरोध, पढ़े प्रशांत पुरोहित की खबर

Share On:-

नयागांव। अखिल भारतीय सीमेंट वर्कर्स फेडरेशन (INTUC) की 223वीं राष्ट्रीय बैठक हैदराबाद में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में मजदूरों के हितों, वेज बोर्ड अवार्ड और नए मजदूर विरोधी कानूनों पर चर्चा हुई।

फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून मजदूर विरोधी हैं और उनका फेडरेशन पूर्ण जोर से विरोध करता है। उन्होंने यह भी बताया कि मजदूरों के हित में मालिकों से वार्ता की जाएगी।

फेडरेशन के महामंत्री देओराज सिंह ने आगामी वेज बोर्ड अवार्ड के लिए सभी यूनियनों से सुझाव मांगे और आगे की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विक्रम सीमेंट श्रमिक संघ, INTUC को भी आमंत्रित किया गया।

महामंत्री शिवकुमार त्रिपाठी ने सभी ठेका श्रमिकों को E ग्रेड का वेतन देने और वेज बोर्ड अवार्ड में इसे शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मजदूरों की सेवानिवृत्ति उम्र 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष की जाए।

यूनियन अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा 58 से 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति पर बल देते हुए सभी मजदूरों के लिए समान कार्य पर समान वेतन व सुविधा लागू करने की मांग दोहराई। बैठक में कोषाध्यक्ष मोहनलाल पटेल समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE