नीमच। 07 जनवरी 2026 को शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय एसआर कॉलेज में SEBI रजिस्टर्ड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में छात्रों को फाइनेंस और शेयर व सिक्योरिटी मार्केट से संबंधित लाभकारी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच निवेश और मार्केट रिस्क को लेकर क्विज प्रतियोगिता और रोचक तथ्यों पर चर्चा भी हुई। इस अवसर पर मैनेजमेंट और फार्मेसी संकाय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सेमिनार का संचालन अनुराग सक्सेना (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट) द्वारा किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के निर्देशक धर्मेश तिवारी और अन्य स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।