BREAKING NEWS
शिवपुरी जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा,.. <<     KHABAR : उज्जैन में सावन में रविवार को खुलेंगे.. <<     जयसिंहनगर में बेखौफ चोरों का तांडव, वार्ड 9 के.. <<     NEWS : माउंट आबू पहुंचे विधानसभा मुख्य सचेतक.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में आधी रात आईएएस का.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक भूचाल, कई आईएएस.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार.. <<     KHABAR : आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों व प्रकल्प को.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के भीलवाड़ा का स्थायी वारंटी चढ़ा.. <<     KHABAR : अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के.. <<     KHABAR : ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि,.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 10:30 am
NEWS : बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया जागरूक, दिलाई शपथ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर के निर्देशन में तथा जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं रेलवे पुलिस बल के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे स्टेशन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलवाई गई। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा यात्रियों को बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।
यात्रियों को अपने आसपास होने वाले किसी भी बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।
इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक नवीन किशोर काकड़दा, काउंसलर करण जीनवाल, सुपरवाइजर नानूराम जाट, केस वर्कर सीमा राजोरा तथा रेलवे पुलिस बल से सहायक उप निरीक्षक सुभाष शर्मा एवं हेड कांस्टेबल यादराम मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE