प्रतापगढ़। ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को प्रतापगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में डूंगरपुर से डिस्कॉम महामंत्री रजत गामोट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं लोकपाल सिंह, बनवारी, दिनेश तथा कैलाश मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक पद पर राजेश कुमार एवं उमेश लोठ को मनोनीत किया गया। आकाश मीणा को अध्यक्ष, योगेश जैन को उपाध्यक्ष तथा अर्जुन पाटीदार को महामंत्री बनाया गया। बसंत खटीक को कोषाध्यक्ष, अरुण सोलविया एवं तरुण मीणा को मीडिया प्रभारी, विनोद मीणा को संगठन मंत्री और हरीश मीणा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला प्रकोष्ठ सदस्य के रूप में सुश्री ऊषा पायक को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में कर्मचारियों के हितों, समस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।