भाटखेड़ा। ग्राम भाटखेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। प्रथम दिन गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक पं. परसराम शर्मा द्वारा किया जा रहा है। कथा का आयोजन 9 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। कथा के दौरान श्रीकृष्ण लीला, भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का सारगर्भित वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नीमच के भजन गायक के माध्यम से कथा का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु घर बैठे श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों और श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्थाएं की गई हैं। संपूर्ण ग्राम धर्ममय वातावरण में सराबोर है। कथा का समापन 15 जनवरी 2026 को विशेष धार्मिक आयोजनों के साथ किया जाएगा।