नीमच। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया को उनके 8 जनवरी 2026 के नीमच प्रवास के दौरान मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति से संबंधित योजनाओं की प्रचार-प्रसार सामग्री (आईईसी किट) भेंट की गई।
इस आईईसी किट में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति की योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित टेबल कैलेंडर (वर्ष 2026), मोबाइल स्टैंड (स्कीम लोगो सहित), वुडन वॉच (स्कीम लोगो सहित), प्लांटर (स्कीम लोगो सहित) तथा कॉफी मग (लोगो सहित) शामिल हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अंकिता पंड्या ने बताया कि जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यह किट तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इसी माह जिले के विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों को भी यह आईईसी किट भेंट की जाएगी।
इस अवसर पर सहायक संचालक वैभव बैरागी सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।