गरोठ। शहर में चल रही रामकथा के दौरान साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। शामगढ़ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के तरीके बताए।
इस अवसर पर शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय एवं पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के जोखिमों के बारे में जानकारी दी और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सतर्क रहने की चेतावनी दी।
रामकथा में आए श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की दिशा देगा। पुलिस ने आगामी दिनों में ऐसे जागरूकता अभियान जारी रखने की घोषणा की।