चित्तौड़गढ़। जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य जी महाराज की जयंती के अवसर पर वैष्णव बैरागी समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा का चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति की ओर से सदर बाजार में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
समिति के सदस्य अमन गौड़ ने बताया कि शुक्रवार, 9 दिसम्बर को वैष्णव बैरागी समाज की शोभायात्रा पाडनपोल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सदर बाजार पहुँची। शोभायात्रा के सदर बाजार आगमन पर चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुकेश नाहटा, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री शेखर सोनी, बजरंग दल जिला संयोजक मनोज साहू, हिंदू जागरण मंच नगर संयोजक केशव कालानी सहित शिव काबरा, बाबू डांगी, गोपाल छीपा, अंकित वैष्णव, रौनक प्रजापत, उदय मेनारिया, विशाल सोनी, कमलेश सोनी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।