नीमच। श्री आदिवासी भील सेवा संगठन, जिला नीमच की नव-नियुक्त जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार, 11 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे शबरी आश्रम, नीमच में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रतनलाल मालावत करेंगे। बैठक में जिले के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यों एवं समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से भील समाज में होने वाले विवाह समारोहों में बाल विवाह की रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों एवं युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर लागू करने के निर्णय लिए जाएंगे।
इसके साथ ही बैठक में आगामी 23 एवं 24 फरवरी 2026 को माता शबरी जन्मोत्सव को भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाने की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।
संगठन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वाभिमान, सामाजिक सुधार एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है और यह बैठक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यह जानकारी जिला सचिव राहुल तावड़ द्वारा दी गई।