BREAKING NEWS
KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<     खरगोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़की.. <<     छतरपुर पत्थरबाज़ी कांड में पुलिस का कड़ा.. <<     BIG NEWS : चीखों से गूंज उठा ग्रीनको प्रोजेक्ट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 11:07 am
KHABAR : हिंदू चेतना का महाकुंभ, रतनगढ़ में ऐतिहासिक सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, पीले चावल से घर-घर न्योता, कल निकलेगी विशाल वाहन रैली, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर रतनगढ़ नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आगामी 11 जनवरी, रविवार को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को लेकर सर्व हिंदू समाज में खासा जोश देखा जा रहा है।

शुक्रवार दोपहर 1 बजे श्री लक्ष्मीनारायण भगवान हिंदू सम्मेलन समिति के दायित्ववान पदाधिकारियों एवं हिंदू समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में ढोल-ढमाकों के साथ माइक से अनाउंसमेंट कर नगरवासियों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान नगर के व्यापारियों, दुकानदारों एवं प्रत्येक सनातनी हिंदू परिवार के घर-घर जाकर पीले चावल व आमंत्रण पत्र वितरित किए गए तथा अपने व्यापार-व्यवसाय पूर्णतया बंद रखकर सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया।

सम्मेलन की तैयारियों के तहत नगर में एक विशाल वाहन रैली भी निकाली गई, जो श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई सब्जी मंडी परिसर में संपन्न हुई।

आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि 10 जनवरी, शनिवार को शाम 7 बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर से बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की उपस्थिति में संगीतमय रामधुन नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। वहीं 11 जनवरी, रविवार को प्रातः 11रू15 बजे श्री लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर से बैंड-बाजों के साथ विशाल कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए मेला मैदान में संपन्न होगी।

मेला मैदान में आयोजित सम्मेलन में श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर सच्चिदानंद गिरि महाराज (आश्रम धाम देही, जिला बूंदी, राजस्थान) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न होगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह एवं जिले से मातृशक्ति का बौद्धिक भी आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात सायं 4 बजे से नगर के समस्त सनातनी हिंदू परिवारों के लिए सामूहिक सहभोज का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन को ऐतिहासिक रूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्य विभाजन किया गया है। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आयोजन समिति के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा निरंतर बैठकों और घर-घर संपर्क अभियान का दौर जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE