BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 11:11 am
KHABAR : नीहार की धुंध में एक-दूसरे को देखना हुआ मुश्किल, कोहरे ने रोकी रफ्तार, लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए ले रहे अलाव का सहारा, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर शनिवार सुबह घने कोहरे की चपेट में रहा। सुबह से ही वातावरण में छाए नीहार (कोहरे) के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे थोड़ी दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो गया। कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। वातावरण में नमी और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय कंपकंपाती ठंड महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही शीतलहर और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क और अधिक सर्द हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। यदि मौसम में बदलाव नहीं हुआ तो पाला पड़ने के आसार भी बन सकते हैं।

शनिवार सुबह लोग जब नींद से जागे तो चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह करीब 10.30 बजे तक तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE