BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में सावन में रविवार को खुलेंगे.. <<     जयसिंहनगर में बेखौफ चोरों का तांडव, वार्ड 9 के.. <<     NEWS : माउंट आबू पहुंचे विधानसभा मुख्य सचेतक.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में आधी रात आईएएस का.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक भूचाल, कई आईएएस.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार.. <<     KHABAR : आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों व प्रकल्प को.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के भीलवाड़ा का स्थायी वारंटी चढ़ा.. <<     KHABAR : अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के.. <<     KHABAR : ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि,.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 12:00 pm
BIG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, दद्योदक आरती में शामिल होकर विधिवत की पूजा-अर्चना, सोमनाथ मंदिर में प्रस्तावित स्वाभिमान पर्व 2026 को लेकर किया ओंकार जप, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां वे प्रातःकालीन दद्योदक आरती में शामिल हुए और भगवान महाकाल का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान सोमनाथ मंदिर में प्रस्तावित स्वाभिमान पर्व 2026 के तहत जन सहभागिता के साथ पूजा-आरती और ओंकार जप किया गया।


सुबह करीब 7ः45 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे हेमंत खंडेलवाल ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया। उनके साथ विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और मुकेश यादव भी पूजन में शामिल रहे। नंदी हॉल में पूजन के बाद खंडेलवाल ने देहरी से पुष्प, दूध और जल अर्पित किया, जिसे पुजारी द्वारा भगवान को समर्पित किया गया।दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत एवं सत्कार किया।


स्वाभिमान पर्व अभियान की शुरूआत महाकालेश्वर मंदिर से की
पूजन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले के एक हजार वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 को स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाने का आह्वान किया है। इसके तहत देशभर के मंदिरों में जन सहभागिता के साथ पूजा, आरती और ओंकार जप का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत महाकाल मंदिर से की गई है। आज भगवान महाकाल का पूजन कर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया गया और देश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा गया है। खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से सोमनाथ हमले को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE