नीमच। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्य प्रदेश विद्युत सेवानिवृत्ति कर्मचारी संघ की जिला बैठक गोमाबाई रोड स्थित बिजली कर्मचारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा ने की। नववर्ष के अवसर पर उपस्थित पेंशनर साथियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और पेंशनरों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कॉम्यूटेशन राशि में कटौती, 27 और 32 माह के एरियर भुगतान, मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) के विलोपन, तथा केंद्र सरकार द्वारा समान तिथि से महंगाई राहत देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव बनाकर प्रादेशिक पदाधिकारियों को भेजने पर सहमति बनाई गई।
बैठक का संचालन राजमल व्यास ने किया और आभार कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।