मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, बरलाई में जिला स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती प्रणवाक्षर ॐ और मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलन से की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि समरथ गुर्जर, कोषाध्यक्ष जिला समिति, राजेश पाटीदार, सदस्य जिला समिति, और संतोष मेवाड़ा, जिला प्रमुख ग्राम भारती मनासा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत दिलीप नागदा, संकुल प्रमुख जन्नोद और सुरेश चौबे बैंसला द्वारा किया गया। बैठक का संचालन बनवारी लाल मोड़ ने किया।
जिला प्रमुख संतोष मेवाड़ा ने बैठक में विद्यालय संचालन, शैक्षिक उन्नति और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रमुख विषय थे।
दिसंबर माह की गतिविधियों की समीक्षा-
जनवरी माह की संकुल स्तर पर योजना बनाना
छात्र संख्या वृद्धि हेतु प्रयास, विशेषकर कक्षा पांचवीं और आठवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम सुनिश्चित करना
जिले के सभी विद्यालयों में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
12 जनवरी से 23 जनवरी तक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन
सभी विद्यालयों में 100% फीस जमा सुनिश्चित करना
तहसील स्तरीय संयोजक मंडल सम्मेलन आयोजित करना
मासांत वर्ग समीक्षा एवं आगामी योजनाओं की रूपरेखा
भविष्य निधि में नवीन सदस्य जोड़ना
हस्तलिखित पत्रिका का निर्माण एवं विमोचन 26 जनवरी
स्वदेशी संकल्प दौड़ 12 जनवरी
प्रत्येक विद्यालय में एक शिशु वाटिका नई शाखा के रूप में प्रारंभ करना
इस माह में आयोजित होने वाले सभी उत्सव और बसंत पंचमी का विशेष आयोजन
बैठक के अंत में उपस्थित प्रधानाचार्यों और अधिकारियों के सहयोग से सहभोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर की जानकारी प्रधानाचार्य हीरालाल रावत ने दी।